मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद।
कंपनी के सामान के आड़ में गांजा तस्करी, तस्कर का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फैल।
टाटा माजदा वाहन में बडे़-बड़े काटॅूनों के बीच में एवं पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा।
पुलिस को चकमा देने, काले रंग के त्रिपाल से अच्छी तरह से ढंक कर किया जा रहा था गांजा का परिवहन।
600 किलो (06 क्विंटल) मादक पदार्थ गान्जा कीमती 03 करोड़ रुपये, किया गया जप्त।
गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा माजदा, 01 नग मोबाईल, नगदी रकम सहित करीब 03 करोड़,12 लाख, 15 हजार रूपये की संपति जप्त।
गांजा तस्करी करने वाला महाराष्ट्र का 01 तस्कर गिरफ्तार।
जिला बौद्ध(उडीसा) से लिया गया था मादक पदार्थ गांजा, जिला ठाणे(महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना।
थाना सिंघोड़ा अंतर्गत प्राप्त सुचना के आधार पर मुरमुरी चौक में गांजा तस्कर आया पकड़ में।
पुलिस की मुस्तैदी, सटिक सूचना से गांजा तस्कर को पकड़ने में मिली है सफलता।
गांजा तस्करी के नित नए तरीके ऐंबुलेंस में, मूवर्स एंड पैकर्स कैरियर की आड़ मे, भारी वाहनों में फल, खाद्य सामग्री के नीचे, कपड़ा फेरी वाले की आड़ में, ट्रेवल्स वाहनों में, छोटे वाहनों में गुप्त चैंबर बनाकर व कच्चे मार्गों से परिवहन की, सभी तरीकों को महासमुंद पुलिस ने किया फेल।
गिरफतार आरोपी-
परिवहनकर्ता एवं डेस्टिनेशन पाॅईंट-
01- महबूब बादशाह शेख पिता स्व. अब्बास मियां साबु इमाम शेख उम्र 65 साल साकिन कोलेख कुरलावाली चौल पास साईबाबा मंदिर संजय नगर अंबरनाथ थाना अंबरनाथ जिला ठाणे (महाराष्ट्र)।
जप्त सम्पत्ती-
01- गांजा 600 किलोग्राम किमती 03 करोड़ रुपये।
02- टाटा माजदा वाहन कीमती 12 लाख रूपये।
03- 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये।








