कुरुद। फ्रेण्ड्स क्लब कुरुद के द्वारा विधायक अजय चंद्राकर के विशेष मार्गदर्शन पर आज आठवें दिन खेल मैदान कुरुद में केपीएल रात्रिकॉलिन क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है।
19 मई के मैच के परिणाम में पहला मैच झारसुगुडा (उडिया) के विरूद्ध भेन्ड्री खेला गया जिसमें झारसुगुडा विजेता रही। दूसरा मैच भानूप्रतापपुर विरूद्ध नवागांव हुआ जिसमें विजेता भानूप्रतापपुर रही। और तीसरा मैच भानूप्रतापपुर विरूद्ध झारसुगुडा हुआ जिसमें विजेता.ट भानूप्रतापपुर बनी।
आज 20 मई के मैच भिलाई नाईन, रायपुर, सुपर नाईन धमतरी और आंध्रप्रदेश का होगा।
प्रतिदिन मैंचो का आकर्षण बढ़ता जा रहा है मैदान में देर रात तक दर्शक प्रतियोगिता का आनंद उठा रहे है। कुरुद के खिलाड़ियों की रैली भी निकलेगी तत्पश्चात् खिलाड़ियों के भोजन की भी व्यवस्था रखी गयी है। इसीदिन प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री दिया और बाती सिरियल फेम संध्या उर्फ दीपिका सिंह पुरस्कार वितरण करनें शिरकत कर रही है। विधायक अजय चंद्राकर के योगदान से हो रहे इस अनूठे आयोजन से खेलप्रेमियो में भारी उत्साह है।




