शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। धमतरी पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में महुआ शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ,महुआ शराब व देशी शराब जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम मडेली निवासी परशुराम कमार के विरुद्ध शराब रेड की कार्यवाही की गई। आरोपी को अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करते पाया गया। आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब, बिक्री रकम 900 रूपये जब्त किया गया। आरोपी परशुराम कमार के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मोहेरा में एक महिला दिलेश्वरी प्रजापति को अपने घर के आंगन (आवास पारा) में अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपिया के पास से 23 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम 720 रूपये जब्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

Join us on:

Leave a Comment