Nagri : वरिष्ठ भाजपा नेता गुलजार सिंह मरकाम का निधन, 84 के उम्र में ली अंतिम सांस

SHARE:

प्रदीप साहू @ सांकरा। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सभापति गुलजार सिंह मरकाम का निधन हो गया । इधर भाजपा नेता की निधन का खबर सुनकर इलाके में मातम पसर गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने मरकाम के निधन को पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

बता दे कि बीते कल यानी सोमवार को भाजपा नेता गुलजार सिंह मरकाम अपने बाइक से अपना घर गहनासियार लौट रहे थे। उसी दौरान सांकरा में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। जिन्हें नगरी सिविल अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। जहाँ से डाक्टरों ने उन्हें धमतरी रिफर कर दिया था।

वहीं आज जब क्षेत्र के लोगों ने उनकी निधन की खबर सुनी गाँव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। बाताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम गहनासियार (सांकरा) में शाम 06 : बजे की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें