धमतरी। ऑनलाइन IPL सट्टा पर धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल, सिम और स्कूटी जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि शंकर मंगलानी अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1 मोबाइल, एवं दो सिम कार्ड, 1 स्कूटी (CG 05 AN 6048) जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनंयम 2022 के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



