बैंक मित्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपए की लूट

रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपए लूट कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने  पहले पीड़ित को रोकने की कोशिश की, फिर आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर चाकू जैसी वस्तु से धमकाया और नकदी से भरा बैग, मोबाइल फोन तथा चाबी लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिरोदा निवासी पोषण साहू खोरपा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक मित्र के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार शाम करीब 4.40 बजे बैंक से छुट्टी होने के बाद उन्होंने अपने निजी खाते से 2 लाख रुपये निकाले और रकम को अपने पिट्ठू बैग में रखकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। ग्राम सारखी और बिरोदा के बीच स्थित पुलिया के पास दो युवक पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही पोषण साहू वहां पहुंचे, दोनों युवक काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके पीछे लग गए और कुछ दूरी पर जाकर उनकी बाइक के सामने अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी।

पीड़ित के मुताबिक, एक आरोपी ने जेब से मिर्च पाउडर निकालकर उनके चेहरे पर फेंकने का प्रयास किया, जबकि दूसरे ने चाकू जैसी वस्तु निकालकर डराया-धमकाया। अकेला होने के कारण वह विरोध नहीं कर सके। इसके बाद आरोपी उनके बैग में रखे 2 लाख रुपये नकद, करीब 10 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल फोन और दुकान की चाबी लूटकर फरार हो गए।

 

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail