सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर के मुख्य लिखित परीक्षा के नतीजे जारी

SHARE:

रायपुर। सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर भर्ती 2021 के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिया गया है । इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 17 अगस्त से शुरू होगा। पुलिस मुख्यालय ने लिखित परीक्षा परिणाम व फिजिकल के बाद इंटरव्यू के सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है। 1378 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। इनमें से 1136 पुरुष और 242 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

भर्ती 2021 के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा के सूबेवार/ उप निरीक्षक संवर्ग /प्लाटून कमाण्डर उपरांत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये पात्र पाये गये सूबेदार / उप निरीक्षक / उप निरीक्षक (विशेष शाखा) / प्लाटून कमाण्डर के पत्रों के लिये 4755 अभ्यर्थी, उप निरीक्षक (रेडियो / प्रश्नाधीन वस्तावेज / अंगुल चिन्ह) के यहाँ के लिये 90 अभ्यर्थी एवं उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) पवों के लिये 30 अभ्यर्थियों की प्रकाशित सूची के अनुसार अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 18-07-2023 से 22-07-2023 एवं 24-07-2023 से 30-07-2023 तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। बारिश की वजह से 23-07-2023 तथा दिनांक 31-07-2023 एवं 01-08-2023 को रिजर्व दिवस के रूप मे रखा गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021 के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसके प्रत्येक इवेंट में 60 अंक निर्धारित हैं। इस प्रकार कुल 300 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें भर्ती नियम के अनुसार कुल प्राप्तांकों के 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिये पात्र किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें