प्रदीप साहू @ नगरी। नगरी ब्लॉक के भण्डारवाही के जंगल में एक अज्ञात विक्षिप्तदुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भण्डारवाही के जंगल में एक अज्ञात विक्षिप्त शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
परिवार या पहचान सामने नहीं आने की स्थिति में नगरी के समाज सेवियों ने मानवता का परिचय देते हुए आगे बढ़कर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। समाजसेवी सन्नी छाजेड़, बाबन टलहवानी, सत्यम भट, खेमराज साहू सहित अन्य लोगों ने दुगली थाना पुलिस और नगर पंचायत नगरी के सहयोग से अज्ञात शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया।
इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर मानवता का धर्म निभाना चाहिए। समाज सेवियों के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।



