मनियारी जलाशय के कार्य के लिए 2.75 करोड़ रूपए स्वीकृत

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय के डी-1 शाखा नहर में पक्के कार्यों का जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 75 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को 129 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

बंधवा जलाशय का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 44 हजार रूपए स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बिलासपुर जिले के ग्राम डोड़की में बंधवा जलाशय का उन्नयन नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 44 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है।

Join us on:

Leave a Comment