धमतरी। छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती समारोह को मराठा समाज ने हर्षोल्लास से मनाया । जिसके तहत मां तुलजा भवानी मंदिर प्रागंण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोपहर 12 बजे रुद्री स्थित मूकबधिर दिव्यांग शाला पहुंचकर सहयोग किया गया। वहीं आज सुबह मां तुलजा भवानी मंदिर में अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में शिवा अभिषेक किया गया। इसके पश्चात भव्य मोटर सायकल रैली समाजजनों द्वारा निकाली गई।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन- केंद्र कुमार पेंदरिया
छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जयंती के अवसर पर रत्नाबांधा चौक स्थित शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, केंद्र कुमार पेंदरिया एवं समाज जनो के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, राजेश पांडे ने माल्यार्पण पश्चात संबोधित करते हुए कहा की छत्रपति शिवाजी महाराज शिवाजी भोंसले भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे.जिन्होंने 1674 ई.में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी.इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया.सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह छत्रपति बने। छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों कि सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया,मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया।