जुआ खेलते 2 आरोपियों के विरुद्ध सिहावा पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही

SHARE:

धमतरी । जुआ खेलते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के पास से 5180 रुपये ,जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) (छ०ग०) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिहावा पेट्रोलिंग को कल मोबाईल से मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम नवागांव और बेलर खार में कुछ लोग रूपये पैसे से हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश नामक जुआ खेल रहे है , सूचना पर ग्राम नवागांव और बेलर खार में पुलिस को आते देख कर कुछ जुआरी भाग गए, जिसमें से घेराबंदी कर भोज राम सोनेंन्द्र पिता पलटन राम सोनेंन्द्र साकीन सरगी,थाना-मगरलोड, हॉल कौहाबाहरा,थाना दुगली, जिला धमतरी,(छ.ग.)
और शिवम रावटे पिता लक्षमण रावटे उम्र 45 वर्ष,साकीन-मावली पारा,चौकी दुधावा,जिला कांकेर,(छ.ग.) को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से 5180 रूपये,52 पत्ती,एक मोबाइल फोन तथा 6 मोटर सायकिल, 02 एक्टिवा स्कूटी,जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2)(छ०ग०) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा उनि.उमाकांत तिवारी, सउनि.तुलसी मिथिलेश,लक्ष्मीनाथ निर्मलकर,प्रधान आरक्षक प्रमोद पांडेय,सत्यप्रकाश मरकाम,आरक्षक टिकेश्वर साहू,चंडिकेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join us on:

Leave a Comment