धमतरी। कुरूद के टाईल्स दुकान में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को थाना कुरूद एवं सायबर टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी का सिक्का जब्त किया है। दरअसल आरोपियों ने टाईल्स दुकान से नगदी 8000 रूपये एक चांदी का सिक्का को पार कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गौरव सचदेव ने टाईल्स दुकान से 14-15 मार्च के मध्य रात्रि चोरी होने की रिपोर्ट थाना कुरुद में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामला को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर सूचना से पता चला कि चार लोग चोरी की चांदी के सिक्का को बेचने के लिये नया बाजार कुरूद के पास ग्राहक तलाश रहे है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी दिनदयाल साहू, करण ध्रुवंशी, भूपेन्द्र भारती, बादल उर्फ अंकित हरपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने टाईल्स दुकान में चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी दीनदयाल साहू के पास से से एक चांदी का सिक्का जब्त किया गया।




