शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 72 पौवा शराब जब्त

SHARE:

धमतरी। अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को चौकी बिरेझर एवं सायबर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 72 पौवा शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 8250 रूपये बताई जा रही है। वहीं बिक्री रकम 1280 रुपये भी जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध चौकी बिरेझर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी बिरेझर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परसट्ठी में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब बिक्री करते आरोपी धनेश साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से प्लास्टिक बोरी में 39 पौवा देशी मशाला शराब, सफेद भूरा रंग के थैला में 33 पौवा अंग्रेजी ग्रांड कोलम्बिया व्हीस्की एवं बिक्री रकम 1280 रुपये जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Join us on:

Leave a Comment