धमतरी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2024-25 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिये ऑनलाईन आवेदन 18 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों के द्वारा नगरी विकासखण्ड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह, में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।
परीक्षा संबंधी सभी जानकारी राज्य के वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही आदिवासी विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 89 में संबंधित शाखा प्रभारी से विस्तृत जानकारी लिया जा सकता है।




