धमतरी पुलिस की गिरफ्त में अय्याश चोर

SHARE:

धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता। धमतरी जिले के देहात क्षेत्र में बड़ी चोरी को पुलिस ने चुनौती मानकर चोरों की पता साजी में दिन रात एक कर डाला नतीजा ये निकला की 6 अय्याश दोस्त चोरी को अंजाम देने वाले निकले। जो सूने मकानों को अपना निशाना बनाते थे। चोरी मे मिले पैसों और जेवरातों को बेचकर अपने शौक पूरे करते थे। चावल को भी नहीं छोड़ा, चोरी कर बेच देते थे।
जानकारी के अनुसार धमतरी में कुछ दिन पूर्व तरसीवा गांव में एक सुने मकान में चोरी हुई,ये चोरी उस गांव की 5 वी चोरी थी। पिछले कुछ महीनों में जो अनसुलझी थी और पुलिस के लिए चुनौती भी थी। तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आगे करवाई की और कुर्रा छेत्र के कुछ लोगों को शक के दायरे में रखा और निगरानी चालू रखी कुछ ही दिनों में नतीजा निकल आया। उनमें से एक चोर धमतरी के सदर बाजार के ज्वेलर्स में चोरी के माल को खपाते पाया जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों और ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ चालू की तो चोरों के चेहरे सामने आए जो विगत कई वर्षों से चोरी कर रहे थे जिन्होंने ग्रामीण बैंक सहित कई घरों और दुकान को अपना निशाना बनाया।
आरोपियों एवं सोनार के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, लेपटॉप, चावल खरीदने वाले दुकानदार से 11 बोरा चावल जप्त किया गया है एवं घटना में प्रयुक्त हीरो होण्डा एचएफ डिलक्स वाहन क्रमांक सीजी 05 एन 3995, होण्डा ड्रीम सीजी 05 यू 2355, 02 नग मोबाईल सेट, नगदी रकम 10,000/- रू. जुमला कीमती 3,45,720/- रू. को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Join us on:

Leave a Comment