कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निकाली संविधान यात्रा

कुरुद…. देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के पूर्व, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में संविधान यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे शामिल होकर संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। तिरंगा ध्वज के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र और प्रिय भजन वैष्णव जन का गायन किया गया।

Leave a Comment

Notifications