तिरंगा यात्रा के तहत भाजपा युवा मोर्चा कुरूद ने निकाली तिरंगा बाईक रैली

कुरुद। भाजपा कुरूद विधानसभा क्षेत्र मे तिरंगा यात्रा का समापन दिवस मे तिरंगा यात्रा प्रभारी भानु चन्द्राकर सहित भाजपा युवा मोर्चा कुरूद मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा ज़िला पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी एवं हमारे युवा तरूनाई के साथ मिलकर कुरूद नगर में तिरंगा बाईक रैली निकालकर नगर भ्रमण कर तिंरगा यात्रा का समापन भारत माता चौक में माल्यार्पण कर गगनचुंबी नारों के साथ युवा मोर्चा के साथियों के साथ मिलकर यात्रा का समापन किया !

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश व्यापी आह्वान पर, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से 14 अगस्त चलने वाली यात्रा का कुरूद विधानसभा के कुरूद नगर में महापुरुषों के चौक चौराहों से कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर द्वारा शुभारंभ किया गया, कुरूद विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में घर घर तिंरगा पहुँचाने के लिए क्षेत्रवासी एवं हमारे पार्टी के नेता-कार्यकर्तागण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये !

तिरंगा यात्रा के इस समापन अवसर पर कुरूद विधानसभा यात्रा प्रभारी भानु चन्द्राकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर, ज़िला पदाधिकारी भूपेन्द्र सिन्हा, सत्यम चन्द्राकर, भाजपा नेता भोजराज चन्द्राकर, खिलेन्द्र देवांगन, कमलेश चन्द्राकर युवा मोर्चा मंडल पदाधिकारियों मे हिमांशु साहु, संजय साहु, केशव चन्द्राकर, हनी खत्री, अनुशासन आमदे, भूपेन्द्र देवांगन, लक्ष्मीकांत साहु, सोमनाथ सिन्हा, भूपेन्द्र छोटू, देवेन्द्र साहु, विक्रम बंजारे, सुमित, सोनु चन्द्राकर, जय देवांगन, गगन देवांगन सहित युवा मोर्चा के साथीगण तिंरगा बाईक रैली में सम्मिलित हुए !

Leave a Comment

Notifications