राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के संत समागम स्थल पर पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार 21 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। शनिवार को महाराज के भक्त और शिष्यगणों ने दिव्य दरबार में उपस्थित होकर अपनी जिज्ञासाओ और समस्याओं के समाधान पाया। इस दौरान पंडोखर सरकार के गुरुशरण महाराज ने भक्तों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान बताया।
दरबार शुरू होने से पहले मंच पर बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर उनकी आरती की गई। फिर गुरू पूजन के बाद दरबार की औपचारिक कार्यवाही शुरू की गई। जिसका लाभ उपस्थित जन समुदाय में अपने समस्याओं का समाधान प्राप्त कर उठाया। लंबे अंतराल के बाद इस बार पंडोखर सरकार का दरबार राजिम के कुंभ कल्प में लगाया गया है।




