राजिम कुंभ कल्प मेला में संत समागम का शुभारंभ

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में 21 फरवरी से संत समागम का शुभारंभ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरि, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर मनमोहनदास महाराज, ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद महाराज, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ महाराज, संत द्वारकेश महाराज, संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार), महंत नरेंद्र दास महाराज, स्वामी राजीव लोचन दास महाराज, रामबालक दास महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती सहित विशिष्ट साधु-संतों का सानिध्य एवं आशीर्वचन श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने कहा की सनातन और हिन्दुत्व की आंधी आई है। भारत की शक्ति को देखिए। अभी प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन हो रहा, जहां भीड रूक नहीं रही। आज हम गर्व से कह सकते है कि हम हिन्दू है। कहा कि हम चाहते है की बच्चों को बडी-बडी डिग्री भले ही दे, लेकिन सबसे पहले उन्हें संस्कार सिखाएं। सुबह उठकर हनुमान चालिसा की पाठ अवश्य पढ़ने की आदत डालें। राजिम और प्रयागराज के कुंभ दर्शन से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

 

राजिम कुंभ कल्प में पहुंचने लगे साधु-संत
संत समागम में शामिल होने देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संत महात्मा पहुंचे हुए हैं। जहां संत होते है वहां सात्विक भाव और शांति होती है। उनके दर्शन से ही पुण्य फल की प्राप्ति होती है। संतो के अमृत वचनों से भटके हुए मन को नई दिशा मिलती है। जिनका आशीर्वाद पाने दूर-दूर से भक्त जन राजिम आ रहे है। त्रिवेणी संगम क्षेत्र में बने संत समागम स्थल पर श्रध्दालुओ की भीड़ देखी जा रही है।

लोमष ऋषि आश्रम में एक ऐसे संत आए हैं, जिनका नाम है चंदन भारती। वे जुना अखाडा से है जिनके गुरू सुशील भारती जी है। महाराज जी की जटा और दाढ़ी 6 फीट की है। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि वे प्रयागराज से सीधे राजिम कुंभ आए हैं। 2006 से प्रतिवर्ष राजिम कुंभ मेला में शामिल होते हैं। अपनी जटा के बारे में बताया की जो शिव जी के भक्त होते हैं, वे श्रद्धा भाव से जटा रखते है। साधु एक जगह स्थिर नही होते। वे साधना पूर्ण जीवन व्यतीत करते है। जंगल-झाडी में जहां मन लगता है, वहीं विश्राम कर लेते है।

Leave a Comment

Notifications