कुरूद नगर में नशा मुक्ति केंद्र का लोकार्पण

SHARE:

कुरूद…. नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ कुरूद नगर के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है,  विधायक अजय चंद्राकर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शासन के द्वारा समाज कल्याण विभाग से संचालित NGO शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा केनाल रोड में आदिवासी भवन में संचालित किया जा रहा है !
   जिसका विधिवत नशा मुक्ति केन्द्र का लोकार्पण के मुख्य अतिथि  अजय चन्द्राकर कुरूद विधायक, अध्यक्षता  ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, विशिष्ट अतिथियों में गौकरण साहु ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षगण निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, भाजपा कार्यालय मंत्री लोकेश्वर सिन्हा के आतिथ्य में  संपन्न हुआ !
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अजय चन्द्राकर इस पुण्य अवसर पर नशा केन्द्र के साथ साथ नशा को छोड़ने के लिए स्वयं की इच्छा शक्ति ज़रूरी है उन्होंने नशा संबंधी अनेकों टिप्स दिये और लोगों को समाज के पुण्य सेवा में जुड़ने का आग्रह किये, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कुरूद नगर में इस अभियान के लिए अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रहे है, माता-बहने भी निरंतर सहयोग कर रही है, कुरूद वासियों से अनुरोध करती हूँ इस समाजिक आंदोलन से हमारा कुरूद एक दिन सबसे सुंदर और समृद्ध होगा,

Join us on:

Leave a Comment