सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है – पी. दयानन्द

SHARE:

रायपुर…. एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तीन माह के निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानन्द उपस्थित थे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर  सुनील जैन, आयुक्त, बिलासपुर संभाग; एसईसीएल निदेशक (तकनीकी – संचालन सह योजना/परियोजना)  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार; निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी  हिमांशु जैन की विशिष्ट उपस्थिति रही।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात् अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात् कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया।

Join us on:

Leave a Comment