Dhamtari : हेरोइन (चिट्टा) बेचते 03 युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी…. पुलिस ने रिसाई पारा में दबिश देकर हेरोइन (चिट्टा) बेचते 3 युवक को गिरफ्तार किया. आरोपियों से 13.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नकदी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन व अन्य सामान सहित कुल 98,340/- रूपये का माल जप्त किया.
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया.
 थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रिसाई पारा कोड़ूमल धर्मशाला के पास तीन युवक अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीन आरोपियो  मुकेश कुमार,   मुज्जमिल उर्फ मज्जु खान,   सैय्यद नसीम खान को गिरफ्तार किया.
 आरोपी के कब्जे से 13.06 ग्राम हिरोइन (चिट्टा) कीमती 63,000 रुपये, 3 नग मोबाईल 24,000 रूपये, 1  इलेक्ट्रानिक तील कीमती 300  रूपये, बिक्री रकम 11,040 रूपये नगद,  10 नग सिल्वर पन्नी,  10 रूपये का अथजला नोट एवं क्यूआर कोड फोन पे  जप्त किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 206/25 धारा 21(ए) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Join us on:

Leave a Comment