कुरूद…. सरपंच संघ कुरूद के नेतृत्व में संचालित “मेरा गांव – मेरा अभिमान” आज केवल एक कार्यक्रम नहीं रहा, यह अब गांव की आत्मा से निकला हुआ एक ऐसा जन आंदोलन है . एक ही दिन में ग्राम पंचायत कोड़ापार, गणेशपुर, भेड़सर, देवरी, दरबा, उमरदा, नवागांव (कचना), भाठागांव, भेंडरवानी, और करगा में महिला कमांडो और ग्रीन कमांडो समितियों का गठन हुआ.
पूरे क्षेत्र ने एक स्वर में यह प्रण लिया कि अब गांव केवल बसावट नहीं रहेंगे, बल्कि सुंदर गांव, स्वच्छ गांव और आत्मनिर्भर गांव की सजीव मिसाल बनेंगे। इस विराट संकल्प के पीछे सरपंच संघ कुरूद की नेतृत्व टीम की महती भूमिका रही, जहां संरक्षक टिकेश साहू नवागांव ने विचारधारा की मशाल जलाकर आंदोलन को दिशा दी, वहीं अध्यक्ष हरिशंकर साहू खुरसेंगा ने संगठन को एक परिवार की तरह जोड़ते हुए उसकी शक्ति को दोगुना कर दिया।




