Dhamtari : किसानों का धान खरीदने नए नए पैतरे अपना रही साय सरकार – तारिणी चंद्राकर

SHARE:

धमतरी। धान खरीदी के दौरान किसानों को लगातार हो रही परेशानियों और प्रशासनिक सख्ती को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने इसे प्रदेश भाजपा साय सरकार की किसान विरोधी मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की धान खरीदी से बचने के लिए नए नए पैतरे अपना रही है। भाजपा सरकार के नेता और मंत्री किसानों से एक एक दाना खरीदने का वादा करती है। जबकि जमीनी हकीकत तो यह है कि कई प्रकार के जांच किसानों के खेतों से लेकर घरों तक तमाम सत्यापन के बाद भी धान लेने टोकन जारी नहीं किया जा रहा है। किसानों को आज शक की दृष्टि से देखा जा रहा है। किसानों को आज शक की दृष्टि से देखा जा रहा है। जैसे किसानों ने खेती करके अपराध कर लिया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर लगातार छापा मार कार्यवाही किया जा रहा है। जैसे धान कोई गैर क़ानूनी वस्तु है। जाँच के नाम पर किसानों पर कार्रवाई करना और उन्हें अपराधियों की तरह खड़े कर फोटो लेना अन्न दाताओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि धमतरी कृषि प्रधान जिला है, जहां लगभग आबादी कृषि पर आधारित है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते धान बुवाई के पहले किसानों को बीज के लिए दर दर भटकना पड़ा। महंगे दरों में बीज खरीदने के बाद सरकार किसानों को खाद आपूर्ति करने असमर्थ रही। किसान फसल बचाने दोगुनी दामों में खाद खरीदने मजबूर हुए। हजारों रुपये में डूबने और कई परेशानियों के बाद किसानों की उपज तैयार हुई तो सरकार प्रारम्भ से ही अपनी व्यापारी मित्रों को पहुँचाने धान खरीदी पीछे हटने तकनीकी दिक्क्तों, धान में नमी सहित अनेक कारणों को लेकर बहाना बना रही है।

Join us on:

Leave a Comment