dhamtari : सड़क हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवान समेत 4 की मौत

SHARE:

धमतरी। जिले में शनिवार को नेशनल हाइवे पर खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों और एक चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। जवान छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि दुर्घटना जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमतरी बाईपास के पास खपरी गांव में सुबह करीब आठ बजे हुई। उन्होंने कहा कि कार में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के कमांडो बैठे थे। उन्होंने बताया कि मृतक कोबरा की 201वीं बटालियन के जवान थे।

एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक को नींद आ गई होगी जिससे तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। उन्होंने बताया कि मृतकों में सीआरपीएफ जवान सौरभ तोमर, मुकेश कुमार, राजकुमार गोड और चालक हीरालाल नगर शामिल हैं। वहीं, घटना में घायल कमांडो अभिमान राय को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment