धमतरी। गांजा के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.660 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत कीमती लगभग 83,000 रूपये बताई जा रही है। साथ ही नगद 4,930 रूपये और 1 मोबाइल भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोहेरा निवासी लाभाराम कुर्रे द्वारा अवैध रूप से गांजा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर थाना मगरलोड पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी लाभाराम कुर्रे और सुशीला बाई कुर्रे को अपने घर में खुले स्थान पर अवैध रूप से गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा । तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1.660 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा – कीमती लगभग 83,000 रूपये, नगद 4,930 रूपये, 1 मोबाइल – कीमती लगभग 2,000/-रूपये जब्त किया गया। मामले में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



