कुरुद में हो सकता है मनरेगा बचाव संग्राम कार्यक्रम

SHARE:

धमतरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ के कुरूद आ सकते हैं. कांग्रेस यहां “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत बड़ी जनसभा करने की तैयारी कर रही है. पार्टी का लक्ष्य 60 से 70 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का है. सभा को लेकर दीपक बैज स्थल का जायजा लेने पहुंचे.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और महामंत्री प्रशासनिक मलकीत सिंह गेंदू ने धमतरी जिले के कुरूद पहुंचकर संभावित सभा स्थल का निरीक्षण किया. संभावित स्थलों में खेल मेला मैदान, अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम, नया मंडी नया बस स्टैंड जैसी जगहों को सभा और पार्किंग व्यवस्था के लिहाज से देखा गया.

दीपक बैज ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर चार बड़ी रैलियां करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम कुरूद में होता है तो यह एक ऐतिहासिक सभा होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां विफल रही हैं और राज्य में भी योजनाएं सही तरीके से लागू नहीं हो रही हैं. बैज ने कहा कि गांवों में काम नहीं मिल रहा और लोग बेरोजगार बैठे हैं.

Join us on:

Leave a Comment