Dhamtari : चौथिया में बाजा पर विवाद बढ़ा, चाकूबाजी में एक की मौत, 4 गंभीर

SHARE:

धमतरी। चौथिया कार्यक्रम में ठीक से बाजा नहीं बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक स्वजन की हत्या हो गई और 4 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है।

मिली जानकारी के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ता गया और मारपीट शुरू हो गई। इससे स्थिति बेकाबू हो गई और कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में 4 लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। वहीं चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी 
तोषण चक्रधारी, अभिषेक पटेल, हिनेश उर्फ हिलेश्वर,  ताम्रज कंवर, गुलाब दीवान

Join us on:

Leave a Comment