रायपुर…. भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए आठ राज्यों में अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम स्वीकृति दी गई है।
छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। लक्ष्मी वर्मा वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। संगठन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।





