धमतरी…. भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके तहत परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 10 से 11.30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 1 से 2.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। धमतरी विकासखण्ड में डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरूद विकासखण्ड में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुरूद, मगरलोड विकासखण्ड में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड और नगरी विकासखण्ड में शहीद अभिषेक गोलछा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए निःशुल्क ऑफलाईन/ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थी के लिए 20 मार्च 2026, प्राचार्य/प्रधान पाठक के लिए 23 मार्च 2026 और परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के लिए 2 अप्रैल 2026 आवेदन की तिथियां निर्धारित की गई हैं।



