ग्रामीणों ने लगाया डिप्टी रेंजर पर आरोप, अवैध कटाई और मुरुम खनन को लेकर शिकायत

SHARE:

धमतरी…. मोहंदी वन परिक्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का दावा है कि डिप्टी रेंजर की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध मुरुम खनन कराया गया और करीब एक हजार पेड़ों की बिना अनुमति कटाई कर दी गई.

ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगभग 75 एकड़ घास एवं आबादी भूमि स्थित है, जो राजस्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है. आरोप है कि वन परिक्षेत्र मोहंदी के डिप्टी रेंजर द्वारा बिना ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग या ग्रामीणों को सूचना दिए क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया गया. इसके लिए बड़े पैमाने पर मुरुम की खुदाई की गई और भारी मशीनों का उपयोग कर भूमि को समतल किया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान एक हजार पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर दी गई, जिससे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूरे कार्य के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति या सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई.

Join us on:

Leave a Comment