रायगढ़ । जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार पुलिस ने एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा (25 वर्ष) को उसके गृहग्राम में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर एएनटीएफ टीम को कुल 60,326 अफीम के पौधे मिले, जिनका कुल वजन 2877 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मार्शल संगा ने अपने सहयोगियों एमानुएल भेंगरा एवं सिप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अवैध खेती करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर उसके ठिकाने से 3.02 किलोग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद की गई।
इस मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8(बी), 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।




