मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश

SHARE:

धमतरी।  कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी कृषि उपज मंडी स्थित मंदिर में अज्ञात शख्स द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को क्षत-विक्षत करने और मंदिर में रखे अस्त्र-शस्त्र को इधर-उधर फेंकने की घटना सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.

घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहले मंदिर और फिर सीधे कोतवाली थाने पहुंच गए. वहां जमकर नारेबाजी हुई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा—“आरोपी जल्द गिरफ्तार करो, नहीं तो आंदोलन और तेज होगा.”

हिंदू जागरण मंच के संयोजक पुरुषोत्तम निषाद ने बताया कि यह घटना मंगलवार को नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व के दौरान हुई, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही.

Join us on:

Leave a Comment