महासमुन्द पुलिस ने किया विभिन्न अवैध मादक पदार्थ का नष्टीकरण

SHARE:

कुल 01 करोड़, 59 लाख, 84 हजार, 520 रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थ का किया गया नष्टीकरण

महासमुंद। महासमुन्द जिले के विभिन्न थाना, चौकी में दर्ज 35 प्रकरणों में जप्त अवैध मादक पदार्थ 720 ग्राम ब्राउन शुगर, 7 ग्राम हेरोइन, 2576 नग सिरप, 11367 नग कैप्सूल , 62449 नग टैबलेट, 4123 नग इंजेक्शन (एम्पुल)के नष्टीकरण की कार्यवाही आज दिनांक 28.03.2026 को सिलतरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, एस एम एस रायपुर में, जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सदस्य जिला आबकारी अधिकारी के समक्ष भौतिक सत्यापन के बाद किया गया।
महासमुन्द जिले के विभिन्न थाना, चौकी में दर्ज 35 प्रकरणों में थाना सिंघोड़ा के 01 प्रकरण, सरायपाली के 04 प्रकरण, बलौदा के 02 प्रकरण, पटेवा के 01 प्रकरण, तुमगांव के 01 प्रकरण, महासमुन्द के 13 प्रकरण, बागबाहरा के 01 प्रकरण, कोमाखान के 02 प्रकरण एवं बसना के 10 प्रकरण अवैध मादक पदार्थ के शामिल है ।उक्त प्रकरणों में वर्ष 2017 के 01, वर्ष 2020 के 02, वर्ष 2021 के 03, वर्ष 2022 के 07, वर्ष 2023 के 08, वर्ष 2024 के 03 एवं वर्ष 2025 के 11 प्रकरण शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment