धमतरी में रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

SHARE:

धमतरी। शहर में रामनवमी पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे बड़ा आकर्षण सुसज्जित रथ रहा, जिस पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और भक्त हनुमान की सुंदर प्रतिमाएं विराजमान थीं. श्रद्धालु रथ के दर्शन के लिए मार्गभर उमड़ते रहे. लोग फूलों की वर्षा कर रहे थे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे थे।

यह शोभायात्रा बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई. इसके बाद यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. पूरे मार्ग में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ. शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों और अन्य समूहों द्वारा स्वागत मंच बनाए गए थे. यहां रामभक्तों के लिए प्रसाद और ठंडे पेय की व्यवस्था की गई थी. श्रद्धालुओं ने इन व्यवस्थाओं की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा.

 

Join us on:

Leave a Comment