धमतरी…. पूर्व सीएम भूपेश बघेल धमतरी पहुंचे थे, जहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने अपने बयान को दोहराया और कहा कि प्रदेश में अफीम की खेती हो रही है जिससे धमतरी भी अछूता नहीं है उन्होंने अपने बयान पर जोर देते हुए कहा कि धमतरी में अफीम की खेती होने की उन्हें जानकारी मिली थी तो उन्होंने ऐसा बोला था अब यह खेती कहा हो रही है यह ढूंढने का विषय है उसे ढूंढना चाहिए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था मगर कुछ लोग इस मामले में सफाई देते हुए घूम रहे है ऐसा वह लोग क्यों कर रहे है।
बहरहाल शनिवार को पुनः पूर्व सीएम श्री बघेल का बयान पुनः अफीम की खेती पर आने से और उनके द्वारा अपना बयान दोहराने से एक बार फिर से सियासी पारा गर्म हो गया है बता दे कि यह बयान उन्होंने धमतरी विधायक के रूद्री स्थित निवास में दिया है.




