एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए परीक्षा 19 अप्रैल को

SHARE:

 धमतरी । नगरी विकासखण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में कक्षा सातवीं, आठवीं और नवमीं में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन 18 अप्रैल तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें जिले की अधिकारिक वेबसाईट www.dhamtari.gov.in तथा विद्यालय के अधिकारिक वेबसाईट https://emrspatharridih.in पर उपलब्ध है।

Join us on:

Leave a Comment