धमतरी। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दो माह से फरार चल रहा आरोपी को पुलिस ने रायपुर में गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेजा गया।
75 वर्षीय वृद्ध सास के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 64, 332(ख) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के कथनों को दर्ज किया गया, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना के पश्चात आरोपी अपने घर से फरार हो गया था।
इसी दौरान आरोपी के रायपुर में होने की सटीक सूचना प्राप्त होते ही कुरूद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर फरार आरोपी को रायपुर से धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी सूर्या सिसोदिया (पारधी), उम्र 26 वर्ष से पूछताछ के दौरान उसने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



