प्रदीप साहू @ नगरी। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ नगरी (सिहावा) के तत्वावधान में 18 अप्रैल, शनिवार को दोपहर 3 बजे आत्मानंद स्कूल, नगरी में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साइबर क्राइम रोकथाम विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार (आई.पी.एस.) होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला मुख्य सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री जीवन नाहटा करेंगे।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी श्री ललित साहू, संभागीय सचिव रायपुर श्री गोपी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष श्री रूपेश साहू एवं जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र लाहिरिया की उपस्थिति रहेगी।
विशिष्ट अतिथियों में जिला संरक्षक टोमनलाल सिन्हा, जिला महासचिव जनकश्याम साहू, वरिष्ठ पत्रकार व ब्लॉक उपाध्यक्ष रिजवान मेमन, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजयलक्ष्मी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष कैलाश टांडे, वरिष्ठ पत्रकार व जिला संरक्षक किशन मगेन्द्र, नगरी ब्लॉक सलाहकार उत्तम साहू एवं नगरी ब्लॉक सलाहकार जयलाल प्रजापति शामिल रहेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में धमतरी शहर अध्यक्ष चुनेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष (कुरुद) श्रवण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष (मगरलोड) धनेंद्र बंटी सिन्हा तथा निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष नगरी धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति भी सुनिश्चित है।
यह कार्यक्रम समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, नशे की प्रवृत्ति एवं साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल आत्मानंद स्कूल, नगरी निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति में ब्लॉक अध्यक्ष नगरी कुलदीप साहू, ब्लॉक महासचिव नारद साहू, मीडिया प्रभारी नगरी-सिहावा राजू पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजू गोस्वामी एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष निहाल दीवान प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्रभारी गोविंद मंडावी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मिथिलेश पटेल, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य जय किशन साहू, ब्लॉक सह सचिव प्रवीण साहू, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य चंद्रभान साहू, ब्लॉक सह सचिव जीवन साहू, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य भूषण नेताम, ब्लॉक सह सचिव महेंद्र नेताम तथा ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई धमतरी एवं ब्लॉक इकाई नगरी–सिहावा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।



