धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिर्वे गांव निवासी बंदे राम भखारा से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान सेमरा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।



