Dhamtari : शंकरदाह खरीदी केंद्र में होगी 1422 किसानों से 44 हजार क्विंटल धान खरीदी

0 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का औचक निरीक्षण के दौरान दिखे कलेक्टर संतुष्ट

धमतरी। (Dhamtari) कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने गुरुवार को अपने धुआंधार दौरे के दौरान शंकरदाह स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और यहां एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की व्यवस्था देख संतुष्टि जताई। यहां उपस्थित केंद्र प्रभारी ने बताया कि दो दिनों में यहां 1288 क्विंटल धान खरीदी की गई है। यहां नया पुराना बरदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिले ।

(Dhamtari) कलेक्टर ने मौके पर हमाल को सही तरीके से बोरी में भरे धान की स्टेकिंग करने की हिदायत दी जिससे धान सुरक्षित रहे। निरीक्षण के दौरान यहां प्रकाश, चबूतरा, डेनेज आदि व्यवथा को भी कलेक्टर ने देख संतोष जताया। यह बताना लाज़मी है कि पिछले साल 43 हजार क्विंटल से अधिक यहां धान खरीदी की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिली तीन किश्तों की राशि , नया पंजीयन आदि की जानकारी ली।

कलेक्टर से चर्चा के दौरान दानीटोला के किसान श्री राजकुमार साहू ने बताया कि यहां काफी अच्छे तरीके से धान की खरीदी हो रही है। पंजीयन से लेकर धान खरीदी की सभी व्यवस्था काफी अच्छी है। (Dhamtari) उन्होंने यह भी बताया कि अपने ढाई एकड़ खेत के याने कि 49.20 क्विंटल धान लेकर वे यहां बेचने आए हैं। उनका कहना है कि यहां व्यवस्था काफी अच्छी है। साथ ही किसान श्री साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का और ज़िला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Notifications