Magarlod : झाझरकेरा मिडिल स्कूल में गणित विषय शिक्षक की कमी

SHARE:

मगरलोड। (Magarlod ) मगरलोड ब्लाक के ग्राम झाझरकेरा के शासकीय मिडिल स्कूल में 4 वर्ष से अधिक समय से गणित विषय के शिक्षक नहीं है। इसके चलते गणित विषय की पढ़ाई नहीं हो रही। झाझरकेरा मिडिल स्कूल में आसपास गांव देवगांव,भालूचुवा के बच्चे पढ़ने आते है। स्कूल में दो ही शिक्षक पदस्थ है। स्कूल में शिक्षक की कमी चलते कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। बच्चे गणित विषय में कमजोर हो रहे है। स्कूल की शिक्षा गुणवता गिरते जा रहा है।जो चिंता का विषय है। शिक्षक की मांग ग्राम सरपच ,पालक समिति ने कई बार उच्च अधिकारियों व विधायक लक्ष्मी ध्रुव से कर चुके है।फिर भी समस्या का हल नहीं हो पाया है।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें