Mahasamund : प्रहरी को चकमा देकर फरार कैदी साइबर सेल के हत्थे चढ़ा

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया । जिला जेल से प्रहरी को चकमा देकर भागा कैदी को साइबर सेल की टीम ने पकड़ लिया है। इस कैदी को 24 नवम्बर को जेल का कचरा फेंकने जेल से बाहर लाया गया था। इस दौरान वह प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला था।

पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि 24 नवंबर को जिला जेल में सजा काट रहा बंदी नकुल पटेल को जेल का कचरा फेंकने जेल से बाहर लाया गया था। इसी दौरान वह मुख्य प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला था। सूचना पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद फरार कैदी को गिरफ्तार करने साइबर टीम को निर्देशित किया गया था।

फरार कैदी नकुल के हुलिए से मेल खाता एक व्यक्ति रानीसागर पिथौरा के नया मैदान में देखे जाने की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर साइबर सेल की टीम पिथौरा पहुंची और घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। वह नकुल पटेल ही निकला। टीम ने उसे सिटी कोतवाली महासमुंद के सुपुर्द किया।

कार्रवाई उपनिरीक्षक नसीमुद्दीन, साइबर सेल प्रवीण शुक्ला, ललित चंद्रा, मिनेश ध्रुव, आरक्षक डिग्रीलाल, संदीप भाई, वीरेंद्र साहू, देव कोसरिया, जितेंद्र बाघ, चम्पलेश ठाकुर, संतोष सांवरा, शुभम पांडे, छत्रपाल सिन्हा, मुकेश चंद्राकर, सुखनंदन निषाद, विकास चंद्राकर, अनिल नायक द्वारा की गई।

Join us on:

Leave a Comment