कुरूद अस्पताल में डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, अस्पताल में किया हड़ताल

SHARE:

कुरुद। सिविल अस्पताल कुरूद में आज डॉक्टर नर्स सहित लगभग सभी 200 के आस पास अधिकारी कर्मचारियों ने कुरूद पुलिस प्रशासन के रवैये से नाराज़ होने के चलते सुबह से ही अस्पताल परिसर में कलम बंद काम बोलते हुए सामूहिक हड़ताल किया।

ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही बीएमओ डॉ नवरत्न अपने सभी स्टाफ सहित कुरूद थाने रात में ड्यूटी कर रहे स्टाप के साथ हुए अभद्रता की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे और रात अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव के चलते आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अस्पताल परिसर में पहुंच कर इस धरने का समर्थन करते हुए पुलिस प्रशासन पर उचित कार्यवाही करने की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment