कुरुद व्यवहार न्यायालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, दिव्यांग जन से सम्बंधित योजनाओं की दी जानकारी

SHARE:

मुकेश कश्यप @ कुरुद। माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी के दिशानिर्देश में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर कुरुद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को असक्त जनों की अक्षमता को लेकर समाज मे जागरूकता ,समझ और संवेदनशीलता को बढ़ाने के लिये दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 तथा समाज कल्याण विभाग छ.ग. शासन की ओर से संचालित दिव्यांग जन से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को जनक कुमार हिड़को व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक कुरुद द्वारा सम्बोधित किया गया। उक्त शिविर में सुश्री कुमुदिनी गर्ग व्यवहार न्यायाधीश वर्ग दो सहित अधिवक्ता गण ,पक्षकार गण व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment