छत्तीसगढ़ संस्कृति का मान बढ़ाने पर मुख्यमंत्री ने दी आरू साहू को बधाई

SHARE:

प्रदीप साहू @ नगरी | छत्तीसगढ़ की बाल गायिका आरू साहू मुंबई में आयोजित बोर्न टू साइन प्रतियोगिता जीतने के बाद प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी से आशीर्वाद लेने सहपरिवार मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री जी ने नन्ही बाल गायिकाआरू साहू को छत्तीसगढ़ संस्कृति का मान बढ़ाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि लोक गायन के क्षेत्र में अल्पायु में आरू साहू ने अपनी सुरीली तथा जादुई आवाज से श्रोताओं के दिलों में अलग जगह बनाई है। इस अवसर पर उनके पिता शीत साहू ,माता श्रीमती पूर्णिमा साहू व अन्य परिजन उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment