कुरुद। कुरूद के अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रतिमा को भानु चन्द्राकर ने पार्षद निधि एवं अन्य निधि से निर्मित किया है।
अजय चन्द्राकर कुरुद विधायक, तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, निरंजन सिन्हा, ज्योति चन्द्राकर, रविकान्त चन्द्राकर, वार्ड पार्षद मनीष साहु के करकमलों से प्रतिमा अनावरण कर अटल जयंती मनाने जा रहे है।




