Nagri : सांकरा मड़ई में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर निकली देवी देवताओं की शोभायात्रा

प्रदीप साहू ® नगरी | प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानस ग्राम सांकरा में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से मड़ाई मेला का आयोजन सोमवार को किया गया था मडई में अनेक स्थानों से देवी देवता सम्मिलित हुए देवी देवताओं की विभिन्न मुद्राओं एवं वेश भूषा को देखकर लोग आकर्षित हुए एवं लोगो के चेहरे पर खुशी झलकती नजर आई |

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के साथ देवताओं का ग्राम भ्रमण के साथ मडई में भ्रमण कराया गया जहां पर भक्तों द्वारा जगह-जगह देवी देवताओं का स्वागत किया गया लोगों ने देव विग्रह का खूब आनंद उठाया जन समुदाय में देवी देवताओं के अद्भुत स्वरूप को घंटों तक निहारते रहे | ज्ञात हो कि प्रति वर्ष मडाई के एक दिन पूर्व रात्रि में देवी देवता का आगा देव एवं डांग को खेलाया जाता है जिसे देखने के लिए लोग भारी संख्या में उपस्थित होते हैं जिसके एक दिन बाद मड़ाई का आयोजन किया जाता है इस मौके पर ग्राम व्यवस्था समिति के सदस्यगण ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच शशि ध्रुव, उपसरपंच पारस साहू, जनक राम साहू प्रदीप साहू टाकेश्वर साहू शेखर साहू परमानंद साहू, चंद्रहास साहू, गोलू साहू, टोपेन्द साहू जगमोहन सिन्हा यशु साहू, चेतन सिन्हा बल्लू साहू, गोपी देवांगन युगल साहू विजय देवांगन लक्की साहू के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे |

Leave a Comment

Notifications