Dhamtari : कलेक्टर ने कुरूद में एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

SHARE:

धमतरी। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज प्रवास के दौरान तहसील मुख्यालय कुरूद में स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कक्ष, कोर्ट रूम, भू-अर्जन शाखा, कानूनगो शाखा, डाटा सेंटर, सभाकक्ष, लिपिक कक्ष, आवक-जावक शाखा आदि का सघन मुआयना किया तथा राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद श्री सोनाल डेविड सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यालयीन अमला मौजूद था।

Join us on:

Leave a Comment