Raipur: सीसी रोड निर्माण हेतु नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर 10.44 करोड़ रूपए स्वीकृत

SHARE:

रायपुर। नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 करोड़ 43 लाख 77 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत कार्यों में ग्राम कोसमखुंटा के धान खरीदी केंद्र के आस-पास सीसी रोड़ निर्माण हेतु 69.46 लाख रूपये एवं ग्राम फरफौद के मेन रोड से केनाल तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य एवं धान खरीदी केंद्र से तालाब तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 64.72 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment